समांगी मिश्रण: Difference between revisions
Listen
m (removed Category:द्रव्य की अवस्थाएँ; added Category:कोलॉइडी अवस्था और पृथक्करण विधियां using HotCat) |
No edit summary |
||
| Line 50: | Line 50: | ||
* वायु | * वायु | ||
* कोयला | * कोयला | ||
* सोडा जल[[Category:कक्षा-9]][[Category:रसायन विज्ञान]] | * सोडा जल[[Category:कक्षा-9]][[Category:रसायन विज्ञान]][[Category:अकार्बनिक रसायन]] | ||
Revision as of 11:45, 14 August 2023
मिश्रण एक या एक से अधिक शुद्ध तत्वों या यौगिकों से मिलकर बना होता है। जब दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिको को किसी भी अनिश्चित अनुपात या मात्रा में मिलाते है तो इस प्रकार बने पदार्थ को मिश्रण कहते है। जैसे – मिश्रण बनाने के लिए जल और चीनी को मिलाया जा सकता है। मिश्रण दो या दो से अधिक पदार्थों या यौगिकों का मिश्रण होता है। रसायन विज्ञान और भौतिकी में, यह माना जाता है कि मिश्रण के घटक एक दूसरे के साथ रासायनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं करते हैं। अर्थात प्रत्येक घटक अपनी पहचान और रासायनिक गुणों को बनाए रखता है। दो या दो से अधिक पदार्थों के आपस में मिलने से मिश्रण का निर्माण होता है ये समान मात्रा या भिन्न भिन्न मात्रा में हो सकते हैं।
"मिश्रण भौतिक रूप से दो या दो से अधिक घटकों से बना पदार्थ होता है, लेकिन उन पदार्थों के बीच कोई रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं होती है।"
उदाहरण के लिए शर्करा और जल के मिश्रण से शरबत का निर्माण होता है। टूथपेस्ट, क्रीम, साबुन मिश्रण के उदाहरण हैं।
मिश्रण के प्रकार
मिश्रण निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं :
- समांगी मिश्रण
- विषमांगी मिश्रण
समांगी मिश्रण
समांगी मिश्रण - ऐसे मिश्रण जिनके अवयवी कणों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता है समांगी मिश्रण ऐसे मिश्रण को कहते है जिसमे अवयवी यानि तत्व या यौगिक को मिलाने के बाद उसे मिश्रण में अलग-अलग देखा न जा सके, मिश्रण के इस प्रकार में मिलाये जाने वाले तत्व, यौगिक या पदार्थ को आपस में मिलाकर मिश्रण तैयार करने के बाद यह पहचाना न जाए की मिश्रण में किन दो तत्व, यौगिक या पदार्थ को मिलाया गया है। एक सजातीय मिश्रण पदार्थों का मिश्रण इतनी अच्छी तरह मिश्रित होता है कि आप अलग-अलग पदार्थों को नहीं देख सकते हैं। कुछ मिश्रणों को उनके घटकों में भौतिक (यांत्रिक या तापीय) पृथक्करण संभव है। एज़ियोट्रोप्स एक प्रकार का मिश्रण है जो सामान्यतः अपने घटकों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक पृथक्करण प्रक्रियाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण कठिनाइयों को प्रस्तुत करता है। मिश्रण का प्रत्येक नमूना प्रत्येक पदार्थ की समान मात्रा दिखाएगा। सजातीय मिश्रण ठोस, तरल, गैस या प्लाज्मा मिश्रण हो सकते हैं। जैसे नमक के जलीय विलयन को नमक और जल में अलग अलग नहीं देखा जा सकता यह एक समांगी मिश्रण का उदाहरण है।
समांगी मिश्रण के गुण
इस मिश्रण का संगठन समान होता है।
समांगी मिश्रण के कणो का आकार बहुत कम होता है नैनोमीटर के समान होता है।
यह टिंडल प्रभाव नहीं दर्शाते।
विषमांगी मिश्रण
विषमांगी मिश्रण ऐसे मिश्रण जिनके अवयवी कणों को अलग अलग देखा जा सकता है जैसे पानी के ऊपर तेल डालने पर तेल ऊपर रह जाता है और पानी नीचे बैठ जाता है पानी और तेल को अलग-अलग कर सकते हैं अतः यह
एक विषमांगी मिश्रण है।
विषमांगी मिश्रण के गुण
- विषमांगी मिश्रण में घटक कण समान रूप से मौजूद होते हैं।
- विषमांगी मिश्रण में अवयवों को आसानी से पहचान सकते हैं।
- विषमांगी मिश्रण के कणों का आकार एक नैनोमीटर और 1 माइक्रोमीटर के बीच है।
- विषमांगी मिश्रण टिंडल प्रभाव दिखाते हैं।
अभ्यास प्रश्न
निम्न लिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत कीजिये :
- सोडा जल
- लकड़ी
- बर्फ
- वायु
- मिट्टी
- सिरका
- छनी हुई चाय।
निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान कीजिये:
- मिट्टी
- समुद्री जल
- वायु
- कोयला
- सोडा जल