डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का नियम
From Vidyalayawiki
डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त के अनुसार सभी द्रव्य चाहे तत्व, यौगिक या मिश्रण, ये सभी सूक्ष्म कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहते हैं। सभी द्रव्य परमाणुओं से बने होते हैं। परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं और न ही उनका विनाश होता है। ये अविभाज्य कण होते हैं।