कॉसेल लूइस अवधारणा
From Vidyalayawiki
कॉसल तथा लुईस वैज्ञानिकों ने संयोजकता की व्याख्या हेतु इलेक्ट्रॉनिक सिद्धान्त दिया जो निम्न अभिगृहितों पर आधारित है-
(i) किसी तत्व की संयोजकता उसके संयोजी कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या तथा इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था पर निर्भर करती है।
(ii) प्रत्येक तत्व उत्कृष्ट गैस विन्यास के समान विन्यास प्राप्त करने की प्रवृत्ति रखता है, और वह उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त करना चाहता है।
(iii) उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त करने के लिए ही परमाणु इलेक्ट्रॉनों (एक अथवा अधिक) को ग्रहण करता है, त्यागता है अथवा साझा करता है।