धातु

From Vidyalayawiki

धातु पृथ्वी की सबसे ऊपर की सतह के प्राकृतिक यौगिक हैं, जिसमें वे सामान्यतः धातु के अयस्कों के रूप में पाए जाते हैं, जो एक दूसरे से और कई अन्य तत्वों से जुड़े होते हैं। वे प्राकृतिक रूप से सतह के पानी और भूजल द्वारा धोए गए चट्टानों और वायुमंडलीय धूल में भी उपस्थित होते हैं। धातु पृथ्वी की सतह के नीचे स्वाभाविक रूप से बनते हैं ये अकार्बनिक पदार्थ है। धातुएं बहुत मजबूत होती है और इसलिए इनका उपयोग ऑटोमोबाइल, उपग्रह, खाना पकाने के बर्तन आदि बनाने के लिए किया जाता है।

उदाहरण

सोडियम, पोटेशियम, सिल्वर, गोल्ड, कॉपर आदि।

अधिकांश धातुएँ कठोर होती हैं लेकिन कुछ धातुएँ मुलायम भी होती हैं जैसे सोडियम और पोटैशियम ऐसी धातुएँ हैं जिन्हें चाकू से काटा जा सकता है जबकि पारा एक ऐसी धातु है जो कमरे के तापमान पर एक द्रव धातु है। लोहा प्रकृति में ठोस होता है।

आघातवर्ध्यता

कुछ धातुओं को पीटकर पतली चादर बनाया जा सकता है। इस गुणधर्म को आधातवर्ध्यता कहते हैं।

उदाहरण

सोना, चांदी

धातुओं की विशेषताएं

  1. जब धातु अपने शुद्ध रूप में होती है तो उसकी सतह चमकदार होती है।
  2. धातुएं कठोर होती हैं। प्रत्येक धातु की कठोरता भिन्न भिन्न होती है।
  3. धातुओं में तन्यता होती है।
  4. धातुएँ सामान्यतः कठोर होती हैं।
  5. धातुएँ ऊष्मा की सुचालक होती हैं।
  6. इनका गलनांक बहुत उच्च होता है।
  7. जब धातुएँ किसी सतह से टकराती है तो एक आवाज उत्पन्न होती है उसे ध्वानिक (सोनोरस) कहते हैं।

धातुओं के रासायनिक गुण

जल के साथ अभिक्रिया: 

सिर्फ अत्यधिक अभिक्रियाशील धातुएं ही जल के साथ अभिक्रिया करती हैं। उदाहरण के लिए, सोडियम जल और ऑक्सीजन के साथ तेजी से अभिक्रिया करता है। यही कारण है कि सोडियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है ताकि वह नमी या ऑक्सीजन के संपर्क में न आए।

अम्ल के साथ अभिक्रिया:

धातुएं अम्ल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस मुक्त करती हैं।

ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया

धातुएँ अम्ल के साथ अभिक्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाती हैं।

अभ्यास प्रश्न

  • धातु, अधातु और उपधातु में क्या अंतर है?
  • आधातवर्ध्यता से आप क्या समझते हैं ?
  • धातुएँ ऊष्मा की सुचालक क्यों है?
  • वो धातुएं जो चाकू से आसानी से कट जाती हैं उनके नाम बताइये।
  • वह कौन सी धातु है जो कमरे के ताप पर द्रव है।