बेंजीन का विरचन
From Vidyalayawiki
बेंजीन को औद्योगिक रूप से कोलतार से प्राप्त किया जाता है, लेकिन इसे प्रयोगशाला में भी बनाया जा सकता है।
बेंजीन बनाने की विधियां
बेंजीन बनाने की विधियां निम्न -लिखित हैं।
एथाइन के चक्रीय बहुलकीकरण द्वारा
एथाइन को लाल तप्त लौह नालिका में 873 K पर प्रवाहित कराने पर चक्रीय बहुलकीकरण द्वारा बेंज़ीन प्राप्त होता है।