द्रव्य

From Vidyalayawiki

Revision as of 11:31, 17 May 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

वह पदार्थ जिससे इस संसार में सब कुछ बना है, "पदार्थ" कहलाता है। हमारे चारों तरफ उपस्थित जितनी भी वस्तुएं हैं वे सभी पदार्थ से ही मिलकर बनी होती हैं। पत्थर, बादल, मिट्टी, पौधे, जीव, जंतु, पानी, रेत का एक कण ये सभी एक पदार्थ ही हैं। पदार्थ के कुछ आकार व आयतन और द्रव्यमान भी होता है और ये स्थान भी घेरती हैं।

प्राचीन अवधारणा

भारत के प्रचीन दार्शनिकों ने कहा है कि पदार्थ पांच मूल तत्वों से मिलकर बना होता है ये पांच तत्व है: वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश। भारत के प्रचीन दार्शनिकों के अनुसार इन्ही पांच मूल तत्वों से पदार्थ का निर्माण हुआ है वे पदार्थ सजीव और निर्जीव दोनों हो सकते हैं।

आधुनिक अवधारणा

आधुनिक वैज्ञानिकों के अनुसार पदार्थ को दो प्रकार से वर्गीकृत किया गया है:

  1. भौतिक गुणों के आधार पर पदार्थ क्या है
  2. रासायनिक प्रकृति के आधार पर पदार्थ

भौतिक गुणों के आधार पर पदार्थ क्या है

कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार पदार्थ लकड़ी के टुकड़े की तरह सतत होते हैं, परन्तु अन्य वैज्ञानिकों के अनुसार पदार्थ कणों से मिलकर बने होते हैं