एथनॉल

From Vidyalayawiki

Revision as of 16:28, 12 June 2023 by Shikha (talk | contribs)

एथेनॉल साधारण ताप पर द्रव है। सामान्यतः एथेनॉल को एल्कोहल कहा जाता है तथा यह सभी अल्कोहलों का मुख्य अवयव है। इसके अतिरिक्त यह एक अच्छा विलायक है यह किसी भी अनुपात में जल में मिलाया जाता है।

एथनॉल का रासायनिक सूत्र

सामान्य सूत्र ROH

मिथाइल एल्कोहल  CH3OH

एथिल एल्कोहल  C2H5OH

एथेनॉल का क्रियात्मक समूह

एथेनॉल का क्रियात्मक समूह -OH समूह है।

एथेनॉल के गुण

भौतिक गुण

  1. यह रंगहीन तथा मीठी गंध वाला द्रव है।
  2. इसका स्वाद तीक्ष्ण होता है।
  3. इसका कुतनण्क 78.2C होता है।
  4. यह हवा में हल्की नीली ज्वाला के साथ जलता है।

रासायनिक गुण

एथेनॉल की सोडियम धातु के साथ अभिक्रिया

एथेनॉल की सोडियम धातु के साथ अभिक्रिया करने पर सोडियम एथॉक्साइड प्राप्त होता है।


एथेनॉल से एल्कीन

एथेनॉल को सांद्र H2SO4 के साथ गर्म करने पर एथेनॉल का निर्जलीकरण होकर एथीन बनता है।