संतुलित रासायनिक समीकरण

From Vidyalayawiki

Listen

संतुलित रासायनिक समीकरण में समीकरण के दोनों ओर परमाणुओं की संख्या और प्रकार समान होते हैं। संतुलित समीकरण में गुणांक के रूप में, सबसे सरल पूर्णांक का उपयोग किया जाना चाहिए। रसायन विज्ञान में संतुलित समीकरण महत्वपूर्ण हैं। संतुलित रासायनिक समीकरण होने के लिए समीकरण के दोनों तरफ के तत्व समान होने चाहिए। जब किसी रासायनिक समीकरण में सामान अभिकारक और उत्पाद हो, तब उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।

उदाहण



अभिकारक का कुल द्रव्यमान = उत्पाद का कुल द्रव्यमान

यह संतुलित रासायनिक समीकरण को प्रदर्शित करता है। किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का ना तो निर्माण होता है और ना द्रव्यमान का विनाश होता है। अर्थात किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक का द्रव्यमान और उत्पाद का द्रव्यमान लगभग बराबर होता है।

जैसे

तत्व अभिकारकों में परमाणुओं की संख्या उत्पाद में परमाणुओं की संख्या
Zn 1 1
H 2 2
S 1 1
O 4 4

उपरोक्त अभिक्रिया में अभिकरकों और उत्पादों की संख्या समान है अतः यह एक संतुलित रसायनिक अभिक्रिया हैं।

NaOH + H2SO4___________> Na2SO4 + H2O रासायनिक समीकरण को किस प्रकार संतुलित करेंगे ?

2NaOH + H2SO4 ___________> Na2SO4 + 2H2O

Fe + H2O ___________> Fe3O4 + H2 रासायनिक समीकरण को किस प्रकार संतुलित करेंगे ?

3Fe + 4 H2O ___________> Fe3O4 + 4 H2

अभ्यास प्रश्न

  • CH4 + O2 ___________>CO2 + H2O रासायनिक समीकरण को किस प्रकार संतुलित करेंगे ?
  • किसी अभिक्रिया को किस प्रकार संतुलित करेंगे ?
  • रासायनिक समीकरण रासायनिक अभिक्रियाओं को दर्शाने के लिए प्रतीकों और रासायनिक सूत्रों का प्रयोग किस प्रकार करते हैं।