आणविक कक्षक सिद्धांत

From Vidyalayawiki

Revision as of 13:12, 25 July 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

आणविक कक्षक सिद्धांत एफ. हुण्ड तथा आर. एस. मुलकिन ने सन 1932 में विकसित किया गया। इस सिद्धांत के मुख्य विषेशताएँ निम्न लिखित हैं :

  • जैसे परमाणु में इलेक्ट्रान विभन्न परमाणु कक्षकों में उपस्थित रहते हैं, उसी प्रकार अणु में भी इलेक्ट्रान विभिन्न आणविक कक्षकों में उपस्थित रहते हैं।
  • आणविक कक्षक उपयुक्त सममित परमाणु कक्षकों के संयोग से बनते हैं।
  • परमाणु कक्षक में कोई इलेक्ट्रान केवल एक ही नाभिक के प्रभाव में रहते हैं, जबकि आणविक कक्षक में उपस्थित इलेक्ट्रान दो या दो से अधिक नाभिकों द्वारा प्रभावित होता है।
  • आणविक कक्षक बहुकेंद्रीय होता है।
  • दो परमाणु कक्षकों को मिलाने से आणविक कक्षक प्राप्त होता है।

आणविक कक्षक दो प्रकार के होते हैं:

  1. आबंधन आणविक कक्षक
  2. प्रतिआबंधन आणविक कक्षक
  • आबंधन आणविक कक्षक की ऊर्जा कम होती है दो प्रकार के होते हैं: अतः उसका स्थायित्व संगत प्रतिआबंधन आणविक कक्षक से अधिक होता है।
  • परमाणु कक्षकों की भाँति आणविक कक्षकों को भी पाउली सिद्धांत तथा हुण्ड के नियम, ऑफ़बाऊ नियम के अनुसार भरा जाता है।  
  • किसी अणु में नाभिकों के समूह के चारों ओर इलेक्ट्रान प्रायिकता वितरण आणविक कक्षक द्वारा दिया जाता है।