सोडियम कार्बोनेट(धावन सोडा)
From Vidyalayawiki
धावन सोडा को सोडियम कार्बोनेट, के नाम से भी जाना जाता है। धावन सोडा का रासायनिक सूत्र Na2CO3.10H2O है और धावन सोडा का रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट है। इसका उपयोग कपड़े धोने के साबुन बनाने में किया जाता है।
धावन सोडा बनाने की विधि
सोडियम कार्बोनेट से धावन सोडा
धावन सोडा सोडियम कार्बोनेट का क्रिस्टलीकरण करने पर प्राप्त होता है।
सोडियम क्लोराइड से धावन सोडा
सोडियम क्लोराइड से धावन सोडा निम्न पदों में प्राप्त किया जाता है:
चरण -1
धावन सोडा बनाने के लिए सबसे पहले सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में कार्बन डाइऑक्साइड, अमोनिया गैस प्रवाहित करके सोडियम बाई कार्बोनेट प्राप्त कर लेते हैं।
चरण - 2
इसके बाद सोडियम बाई कार्बोनेट को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त हो जाता है।
चरण - 3
पुनः सोडियम कार्बोनेट का क्रिस्टलीकरण करके धावन सोडा प्राप्त कर लिया जाता है।
धावन सोडा के गुण
- धावन सोडा एक क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ होता है।
- धावन सोडा में क्रिस्टल जल के 10 अणु होते हैं।
- धावन सोडा वायु में अपने एक-एक अणु जल के बाहर निकालता रहता है।
धावन सोडा का उपयोग
- धावन सोडा का उपयोग कांच, साबुन एवं कागज उद्योग में किया जाता है।
- धावन सोडा का उपयोग बोरेक्स बनाने में भी किया जाता है।
- इसका उपयोग घरो की साफ – सफाई में भी किया जाता है।
- धावन सोडा का उपयोग जल की स्थाई कठोरता को दूर करने में किया जाता है।
अभ्यास प्रश्न
- कठोर जल को मृदु करने के लिए सोडियम के किस यौगिक का उपयोग किया जाता है?
- धावन सोडा के कोई दो उपयोग बताइये।
- धावन सोडा बनाने के औधोगिक विधि का रासायनिक समीकरण सहित वर्णन कीजिये।
- धावन सोडा का रसायनिक सूत्र लिखिए।
- धावन सोडा एक अम्लीय लवण है या क्षारीय लवण है।