गै -लुसैक नियम
From Vidyalayawiki
गै -लुसैक के अनुसार
" जब गैसें परस्पर रासायनिक अभिक्रिया करती हैं तो समान ताप और दाब पर उनके अभिकारी आयतनों में तथा अभिक्रिया में बने गैसीय पदार्थों के आयतनों में सरल पूर्णांक अनुपात होता है।"
उदाहरण के लिए, प्रयोगों द्वारा ज्ञात हुआ है कि, समान ताप और दाब पर,
एक आयतन हाइड्रोजन और एक आयतन क्लोरीन के संयोग से दो आयतन हाइड्रोजन क्लोराइड गैस बनती है। इसी प्रकार,
दो आयतन हाइड्रोजन तथा एक आयतन ओक्सीजन के संयोग से दो आयतन जल वाष्प बनती है।