प्राणि उद्यान
From Vidyalayawiki
परिभाषा
प्राणी उद्यान, एक ऐसी सुविधा है जिसमें जानवरों को संरक्षण उद्देश्यों के लिए पाला जाता है। एवं सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए बाड़ों में रखा जाता है। प्राणी उद्यान का संक्षिप्त रूप चिड़ियाघर है। प्राणी उद्यान का इतिहास प्राचीन मिस्र से शुरू हुआ, जहां शासक अभियानों से लाए गए विदेशी जानवरों को रखते थे। पहला वास्तविक प्राणी उद्यान 1500 ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था। ये रानी हत्शेपसुत द्वारा स्थापित किया गया, जिन्होंने पूरे अफ्रीका से जानवरों को एकत्र किया। प्राणी उद्यान मूल रूप से निजी संग्रह या चिड़ियाघर थे, जो अमीरों द्वारा अपनी शक्ति दिखाने के लिए बनाए गए थे। 18वीं शताब्दी में चिड़ियाघर जनता के बीच लोकप्रिय हो गए क्योंकि प्राकृतिक इतिहास और विज्ञान में लोगों की रुचि बढ़ी।