उपधातु
From Vidyalayawiki
उपधातु वे तत्व होते है जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते हैं। विज्ञान के अनुसार मेटलॉइड्स (उपधातु) के महत्वपूर्ण तत्व बोरॉन, सिलिकॉन, जर्मेनियम, आर्सेनिक, एंटीमनी, टेल्यूरियम और पोलोनियम हैं।
उपधातुओं की संख्या
आवर्त सारणी में उपधातुओं की कुल संख्या 7 होती है, जो इस प्रकार हैं:
| संख्या | उपधातु | सूत्र |
|---|---|---|
| 1 | बोरोन | B |
| 2 | सिलिकन | Si |
| 3 | जर्मेनियम | Ge |
| 4 | आर्सेनिक | As |
| 5 | एन्टिमनी | Sb |
| 6 | टेलेरियम | Te |
| 7 | पोलोनियम | Po |