प्रकार्यात्मक समूह
From Vidyalayawiki
जैसा की हम जानते हैं की कार्बन हाइड्रोजन के साथ बहुत आसानी से बंध बना लेता है इसे ही हाइड्रोकार्बन कहते हैं। लेकिन कार्बन हाइड्रोजन के अतिरिक्त अन्य तत्वों से भी बंध बा सकते हैं जैसे हैलोजन , नाइट्रोजन , ऑक्सीजन। हाइड्रोकार्बन में हाइड्रोजन कार्बन से इस प्रकार जुड़ते हैं की ये कार्बन की संयोजकता को संतुष्ट करते रहते हैं।
विषम परमाणु
विषम परमाणु वे तत्व हैं जो हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित कर सकते हैं। यह प्रकार्यात्मक समूह में भी उपस्थित होते हैं और कार्बन की संयोजकता को भी संतुष्ट करते हैं। जिन यौगिकों में ये उपस्थित होते हैं उन्हें विषिस्ट गुण प्रदान करने की क्षमता भी रखते हैं।