आवर्त नियम
From Vidyalayawiki
इस नियम के अनुसार तत्त्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्ती फलन होते हैं। अर्थात् तत्वों को यदि उनके परमाणु द्रव्यमान के क्रम में रखा जाए तो उनके गुणधर्म की पुनरावृत्ति एक नियमित क्रम में होती है और समान रासायनिक गुणधर्म वाले तत्त्व एक निश्चित क्रम में मिलते हैं।
आधुनिक आवर्त नियम
"तत्त्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।"