आणविक द्रव्यमान
From Vidyalayawiki
किसी तत्व के अणु एक ही प्रकार के परमाणुओं द्वारा बने होते हैं अर्थात इसे इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि कई तत्वों के अणु, जैसे निाआन (Ne), हीलियम (He), और अन्य, अणुओं में केवल एक परमाणु होता है। हालाँकि, अधिकांश अधातुओं में ऐसा नहीं होता है। उदाहरण के लिए, क्लोरीन का एक अणु एक द्विअणुक है क्योंकि इसमें दो क्लोरीन परमाणु होते हैं। एक अणु में प्रत्येक परमाणु के परमाणु द्रव्यमान का योग उसका आणविक द्रव्यमान होता है।
किसी पदार्थ के अणु में सभी परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमान का योग आणविक द्रव्यमान कहलाता है।