औसत परमाणु द्रव्यमान

From Vidyalayawiki

Revision as of 16:29, 21 June 2023 by Shikha (talk | contribs)

औसत परमाणु द्रव्यमान किसी तत्व के प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले समस्थानिकों के परमाणु द्रव्यमान का औसत होता है। प्रकृति में अनेक ऐसे तत्व हैं जिनके एक से अधिक समस्थानिक पाए जाते हैं। किसी तत्व का औसत परमाणु द्रव्यमान ज्ञात करने के लिए समस्थानिकों की उपस्थित और उनकी प्रतिशत उपलब्धता को ध्यान में रखते हैं।