परमाणु मॉडल
From Vidyalayawiki
परमाणु संरचना, परमाणु की संरचना को संदर्भित करती है जिसमें परमाणु के केंद्र में एक नाभिक होता है जिसमें प्रोटॉन (धनावेशित) और न्यूट्रॉन (उदासीन) उपस्थित होते हैं। ऋणावेशित कण जिन्हें इलेक्ट्रॉन कहा जाता है , नाभिक के केंद्र के चारों ओर चक्कर लगाते रहते हैं। 18वीं और 19वीं शताब्दी में कई वैज्ञानिकों ने परमाणु मॉडल द्वारा परमाणु की संरचना को समझाने के लिए अपने अपने मॉडल प्रस्तुत किये। इनमें से प्रत्येक मॉडल के अपने गुण और दोष थे और यह आधुनिक परमाणु मॉडल के विकास के लिए महत्वपूर्ण था। परमाणु मॉडल के लिए सबसे उल्लेखनीय योगदान जॉन डाल्टन, जे जे थॉमसन, अर्नेस्ट रदरफोर्ड और नील्स बोहर जैसे वैज्ञानिकों का था।