सहसंयोजक बंध
From Vidyalayawiki
सहसंयोजक बंध बनाने के लिए दो परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी होती है, इस प्रकार के आबंध में भाग लेने वाले इलेक्ट्रॉनों के युग्म को साझा युग्म या आबंध युग्म कहा जाता है। सहसंयोजक बंधों को आणविक बंध भी कहा जाता है। परमाणु सहसंयोजक बंध बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनों की बराबर साझेदारी करता है। सन 1916 में लौगम्यूर ने लुईस अभिगृहतिओं में संशोधन किया, और सहसंयोजक आबंध का प्रयोग किया।
सहसंयोजक बंध दो तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है:
एक ही प्रकार के परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी।
उदाहरण
H2, Cl2, O2, आदि का निर्माण।
CH4, H2O, NH3 आदि का निर्माण।