एथेनोइक अम्ल

From Vidyalayawiki

Revision as of 19:28, 3 August 2023 by Sarika (talk | contribs)

एथेनोइक अम्ल को एसिटिक अम्ल भी कहते हैं इसमें कार्बोक्सिलिक अम्ल समूह  होता है। एसिटिक अम्ल के ३-४% विलयन को सिरका कहा जाता है। ठन्डे मौसम में यह जम जाता है इस कारण इसे ग्लैशल एसिटिक अम्ल कहते हैं।  यह एक दुर्बल अम्ल होता है यह खनिज अम्लों की तरह पूरी तरह आयनीकृत नहीं होते।

रसायनिक सूत्र

इसका रसायनिक सूत्र CH3COOH होता है।

क्रियात्मक समूह

इसमें - COOH समूह होता है।

एथेनोइक अम्ल के गुण

भौतिक गुण

  1. एथेनोइक अम्ल एक रंगहीन द्रव है|
  2. एथेनोइक अम्ल तीक्ष्ण गन्ध वाला संक्षारक द्रव है|
  3. इसका क्वथनांक 118 C है।
  4. यह जल, ऐल्कोहॉल में विलेय है।
  5. यह जल से भारी है।
  6. इसका आपेक्षिक घनत्व 1.045 होता है।

रासायनिक गुण

एस्टरीकरण

जब हम किसी अम्ल की अल्कोहल से अभिक्रिया कराते हैं तो एस्टर प्राप्त होता है।


 एस्टर की क्षार से अभिक्रिया

एथेनोइक अम्ल  हीड्राकसीड जैसे क्षार के साथ अभिक्रिया करके लवण बनाता है तथा साथ में क्रिस्टल जल निकलता है।  

एथेनोइक अम्ल की क्षार से अभिक्रिया


एथेनोइक अम्ल की कार्बोनेट से अभिक्रिया

एथेनोइक अम्ल कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल बनाता है तथा सोडियम एसीटेट बनता है।   


एथेनोइक अम्ल की हाइड्रोजन कार्बोनेट से अभिक्रिया

एथेनोइक अम्ल कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल बनाता है तथा सोडियम एसीटेट बनता है।   


अभ्यास प्रश्न

  • एथेनोइक अम्ल का रसायनिक सूत्र बताइये।
  • एसिटिक अम्ल का IUPAC नाम बताइये।
  • एस्टरीकरण क्या है ?
  • क्या होता है जब ?
  1. एथेनोइक अम्ल की हाइड्रोजन कार्बोनेट से अभिक्रिया
  2. एथेनोइक अम्ल की कार्बोनेट से अभिक्रिया
  3. एथेनोइक अम्ल की क्षार से अभिक्रिया