ऊष्मागतिकी के तकनीकी शब्द
From Vidyalayawiki
भौतिक रसायन की एक शाखा है जिसके ऊर्जा रथानांतरण और ऊर्जा रूपांतरण का अध्धयन किया जाता है, विशेष रूप से ऊष्मा से कार्य और कार्य से ऊष्मा में ऊर्जा का रूपांतरण। ऊर्जा परिवर्तनों से सम्बंधित नियम उष्मागतिकी के नियम कहलाते हैं। उष्मागतिकी के नियम से सम्बंधित कुछ आधारभूत धारणाएं और परिभाषाएं निम्न हैं:
ऊर्जा
ऊर्जा कार्य करने की क्षमता है। ऊर्जा संरक्षण नियम के अनुसार, ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है। ऊर्जा का यह गुण ऊर्जा संरक्षण कहलाता है। ऊर्जा का एक रूप से दूसरे रूप में रूपांतरण किया जा सकता है।