हेस का नियम
From Vidyalayawiki
हेस का नियम रशियन वैज्ञानिक हेस द्वारा दिया गया था जिसे स्थिर ऊष्मा संकलन नियम भी कहते हैं इस नियम के अनुसार, "कोई रासायनिक अभिक्रिया एक पद में होती है या कई पदों में लेकिन उनका अभिक्रिया में एन्थैल्पी परिवर्तन समान होता है।"
कोई रसायनिक अभिक्रिया एक पद में कराई जाये या कई पदों में अभिक्रिया में अवशोषित या उत्सर्जित ऊष्मा की कुल मात्रा समान रहती है। हेस का नियम स्थिर ऊष्मा संकलन नियम कहलाता है।