वृक्काणु
वृक्काणु (नेफ्रॉन )गुर्दे की कार्यात्मक और संरचनात्मक इकाइयाँ हैं।वृक्काणु का कार्य मूत्र उत्पादन और रक्त निस्पंदन में सहायता करना है।
वृक्काणु (नेफ्रॉन) की संरचना
नेफ्रॉन दो संरचनाओं से बना होता है - वृक्क कोषिका और वृक्क नलिका(the renal corpuscle and a renal tubule).
वृक्क कोषिका - यह नेफ्रॉन की एक निस्पंदन इकाई है और यह प्लाज्मा को फ़िल्टर करती है। यह ग्लोमेरुलस से बना होता है जो छोटी रक्त वाहिकाओं के नेटवर्क से बनता है।वृक्क कणिकाएँ वृक्क के वृक्क प्रांतस्था भाग (किडनी का बाहरी भाग) में मौजूद होती हैं।
वृक्क नलिका - वृक्क नलिकाओं में समीपस्थ कुंडलित नलिका, हेनले का लूप, दूरस्थ कुंडलित नलिका और संग्रहण नलिका शामिल होती है। यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के होमियोस्टैसिस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वृक्क कोषिका
वृक्क कोषिका में केशिकाओं का एक समूह या गाँठ होती है जिसे ग्लोमेरुलस कहा जाता है। यह ग्लोमेरुलर कैप्सूल से घिरा होता है जो एक दोहरी परत वाला उपकला कप होता है। एक अभिवाही धमनिका वृक्क कोषिका के अंदर जाती है और एक अपवाही धमनिका वृक्क कोषिका से बाहर निकलती है।
वृक्क नलिका
वृक्क नलिकाएं 4 भागों से बनी होती हैं - समीपस्थ कुंडलित नलिका, हेनले का लूप, दूरस्थ कुंडलित नलिका और संग्रहण नलिका। यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के होमियोस्टैसिस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।