लघुबीजाणुधानी
From Vidyalayawiki
परिचय
आवृतबीजी पौधों में पुष्प लैंगिक जनन की इकाई है। पुष्प के नर और मादा जनन अंग इसमें भाग लेते हैं। पुंकेसर का परागकोष (जो नर भाग है) वह स्थान है जहाँ पराग कण पैदा होते हैं। परंतु परागकोश में कहां और किस विधि से इनका निर्माण होता है? लघुबीजाणुधानी वास्तव में वह स्थान है जहां परागकण विकसित और परिपक्व होते हैं। इस अध्याय में हम लघुबीजाणुधानी की संरचना के बारे में चर्चा करेंगे।