बोरेक्स
From Vidyalayawiki
बोरेक्स, बोरॉन के महत्वपूर्ण यौगिक है। यह सफ़ेद रंग का क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है। बोरेक्स का सामान्य सूत्र Na2B4O7.10H2O होता है। समूह 13 के सभी तत्वों को "बोरॉन परिवार" कहा जाता है। आवर्त सारणी को s, p, d और f-ब्लॉक में विभाजित किया गया है। समूह 13 के तत्व आवर्त सारणी के पी-ब्लॉक में पहला समूह हैं। इसे पी ब्लॉक के तत्व भी कहते हैं क्योकी इसमें अंतिम इलेक्ट्रान p उपकोश में जाता है। बोरॉन एक दुर्लभ तत्व है। यह मुख्यतः ऑर्थोबोरिक अम्ल (H3BO3), बोरेक्स (Na2B4O7.10H2O) तथा करनाइट (Na2B4O7.4H2O) के रूप में प्राप्त होता है।