सिलिकेट
From Vidyalayawiki
सिलिकेट प्रकृति में बड़ी मात्रा में सिलिकेट खनिज के रूप में पाए जाते हैं। इनमे से कुछ महत्वपूर्ण खनिज हैं:
- फेल्डस्पार
- जिओलाइट
- श्वेत अभ्रक
- एस्बेस्टस
सिलिकन परमाणु की ऑक्सीजन परमाणु के साथ बहुत उच्च बंधुता होने के कारण प्रकृति में सिलिका और सिलिकेट खनिज अत्यधिक उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। सिलिका और सिलिकेट खनिज औद्योगिक रूप में भी अत्यंत उपयोगी हैं।
सिलिकेट की संरचना
सिलिकेट की मूल संरचनात्मक इकाई होती है। इसकी संरचना चतुष्फलकीय होती है। इसमें सिलिका परमाणु चार ऑक्सीजन परमाणु से चतुष्फलकीय रूप में जुड़ा होता है।
सिलिकेट निम्नलिखित प्रकार के होते हैं:
- ऑर्थोसिलिकेट [SiO4]-4
- पायरोसिलिकेट [Si207]-6