अचक्रीय अथवा विवृत श्रंखला यौगिक

From Vidyalayawiki

Revision as of 11:14, 30 October 2023 by Shikha (talk | contribs)

एलिफैटिक शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द "एलीफ़ार" से हुई है जिसका अर्थ है "वसा"। इसका उपयोग उन हाइड्रोकार्बन का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो तेल या वसा के रासायनिक क्षरण से प्राप्त होते हैं। एलिफैटिक यौगिक या एलिफैटिक हाइड्रोकार्बन एक कार्बनिक यौगिक है जिसमें हाइड्रोजन और कार्बन परमाणु होते हैं, ये सामान्यतः एकल, द्वि या त्रिबंध के माध्यम से श्रृंखलाओं में एक साथ जुड़े होते हैं। ये कभी कभी कार्बन, हाइड्रोजन के अतिरिक्त नाइट्रोजन, ऑक्सीजन आदि से भी जुड़े होते हैं।

हाइड्रोकार्बन के प्रकार

जैसा कि हम जानते हैं कि हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं।

  • संतृप्त हाइड्रोकार्बन
  • असंतृप्त हाइड्रोकार्बन