ओजोनीकरण

From Vidyalayawiki

ओजोनोलिसिस या ओजोनीकरण असंतृप्त हाइड्रोकार्बन ओजोन के साथ क्रिया करके ओजोनाइड बनाते है। यह क्रिया ओजोनीकरण कहलाती है। यह क्रिया द्विबंध की स्थिति तथा उसमे उपस्थित कार्बन की संख्या का निर्धारण करती है। इससे प्राप्त ओजोनाइड के जल अपघटन द्वारा एल्डिहाइड व कीटोन प्राप्त होते है।

एथिलीन पर ओजोन की क्रिया

ओजोनोलिसिस या ओजोनीकरण में एल्कीन O3 का संकलन कर ओजोनाइड प्राप्त होता है जिसका Zn और H2O की उपस्थित में विदलन कराने पर यह छोटे छोटे अणुओं में टूट जाता है। यह अभिक्रिया एल्कीन तथा अन्य असंतृप्त यौगिकों में द्विआबन्ध की स्थिति निश्चित करने के लिए उपयोग में आती है।  

ozonolysis of ethene

अभ्यास प्रश्न

  • एल्केन का सामान्य सूत्र क्या है ?
  • हाइड्रोकार्बन क्या हैं ?
  • ओजोनीकरण अभिक्रिया क्या है ?
  • ओजोनीकरण अभिक्रिया कितने चरणों में पूर्ण होती है ?